Headlines

देव स्थल तोड़ने से ग्रामीण नाराज हाइड्रो पावर प्लांट के खिलाफ उग्र आंदोलन की तैयारी….

CG Samachar24. in

संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर / भैयाथान :- हाइड्रो पावर प्लांट के निर्माण कार्य के दौरान ग्राम पासल के जंगल में स्थित ग्रामीणों की आस्था का केंद्र घटोरिया देव स्थल तोड़ने से क्षेत्र में आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह देव स्थल सदियों पुराना है और उनकी परंपरा, संस्कृति व धार्मिक आस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है। यहां वे पीढ़ियों से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं और इसे गांव का रक्षक देवता मानते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट निर्माण शुरू करते समय कंपनी प्रबंधन ने देव स्थल को अन्य स्थान पर फिर से निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी आज तक वादा पूरा नहीं किया गया। उनका कहना है कि इससे न केवल उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि गांव में पूजा-पाठ बंद होने से अनिष्ट जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर देव स्थल फिर से निर्माण नहीं कराया गया तो जल्द ही आंदोलन किया
जाएगा। ग्रामवासियों में सुनील सिंह, जगनारायण सिंह और जयंत श्रीवास्तव ने बताया कि हाइड्रो पावर प्लांट ने हमारी आस्था और संस्कृति को नष्ट कर दिया है। घटोरिया देव स्थल हमारे पूर्वजों की पहचान रहा है। विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन विकास के नाम पर धार्मिक पहचान मिटाई नहीं जा सकती। पहले किसी बीमारी या अनिष्ट की स्थिति में ग्रामीण घटोरिया देव की पूजा थे ।

आज वे पूजा से वंचित हैं। कांग्रेस के युवा नेता विनय पावले ने बताया कि उन्होंने कई बार कंपनी के अधिकारियों से देव स्थल के पुनर्निर्माण की मांग की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही घटोरिया देव स्थल का पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने बाध्य होंगे। मामले में भैयाथान तहसीलदार शिव नारायण राठिया ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे का जो भी निर्णय हो लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top