Headlines

भैयाथान की बेटियों ने लहराया परचम खो-खो में राज्य, शतरंज में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचीं…

CG Samachar 24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल भैयाथान की छात्राओं ने शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक चयन सुनिश्चित किया है। क्षेत्र की इन प्रतिभाशाली बालिकाओं ने अपने प्रदर्शन से विद्यालय व भैयाथान का गौरव बढ़ाया है।

खो-खो में स्वर्णिम उपलब्धि खो-खो स्पर्धा में अंशु सिंह, रानू यादव, सीता पण्डो और गीता पण्डो ने अंबिकापुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राज्य स्तरीय रायगढ़ टीम में अपनी जगह बनाई।
वहीं खुशी सिंह एवं पुष्पा पैकरा का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता, कांकेर के लिए हुआ है।

शतरंज में राष्ट्रीय पटल पर कदम :- शतरंज में वर्षा सिंह टेकाम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।

कोच की मेहनत रंग लाई :- छात्राओं की इस सफलता में कोच एवं शिक्षक महेश कुजूर का अथक प्रशिक्षण व मार्गदर्शन प्राचार्य सुखेंद्र सिंह चौहान,जितेंद्र कुमार सोनी,संजीव मंडल,अमित सिंह, सुनील वर्मा,केदार पैकरा संतोष सिंह,उमेश कंसारी सहित शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top