यादव समाज के लोगों को भाजपा जिला कार्यकारिणी में नही किया गया शामिल जिलाध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र….
सर्व यादव समाज के लोगो मे भाजपा के प्रति पनप रहा आक्रोश….
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर :- वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है। जिसमें यादव समाज के किसी भी कार्यकर्ता को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में सर्व यादव समाज सूरजपुर के जिलाध्यक्ष रामाशंकर यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर पत्र लिखा है। उनका कहना है कि 1 सितम्बर 2025 को भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर कार्यकारिणी की सूची जारी की गई। जिसमें सर्व यादव समाज के एक भी भाजपा समर्पित कार्यकर्ता को जिला कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया।

जबकि भटगांव विधानसभा में बहुलता के साथ जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में यादव समाज के लोग निवास करते हैं। वहीं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता भी है तथा विगत चुनावों में भाजपा के प्रति आस्था रखते हुए समाज में अपील कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान भी कराया गया था लेकिन जिला कार्यकारिणी में समाज के एक भी व्यक्ति को शामिल न करना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे सर्व यादव समाज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। ऐसे में अब आगे देखने वाली बात है कि इतने बड़े समाज को दरकिनार करना पार्टी के लिए कितना घातक सिद्ध होगा। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
