सर्पदंश से मृत दंपति के मासूम बच्चों के मदद के लिऐ शिक्षकों ने बढ़ायें हाथ….
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर – सर्व शिक्षक कल्याण संघ ने सर्प दंश से मृत दंपति के मासूमों के मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार प्राथमिक शाला डालाबहरा में पदस्थ शिक्षक और संस्था प्रधान तरुण सिंह की पहल पर सर्व शिक्षक कल्याण संघ ने जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील साहू, बीईओ फुलसाय मरावी की उपस्थिति में 14400 नगद राशि और 50 किलो चावल की मदद की है ।

इस दौरान सर्व शिक्षक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ चौबे, तरूण सिंह तोमर, विजेन्द्र कुशवाहा, नरेन्द्र प्रसाद साहू, बेचन राम कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, श्रीकांत द्विवेदी, कैलाश राम साहू, सियाराम सिंह, कालीप्रसाद सिंह जगरनाथ सिंह व सर्व शिक्षक कल्याण संघ के सदस्यगण तथा भाजपा नेता रक्षेंन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे ।
इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह ने बच्चों के लिए बिस्तर की व्यवस्था कराने के लिए बसकर सरपंच सुरेश सिंह को निर्देश दिया है।
