Headlines

रिहंद नदी के चपाटा घाट मे मिली अधेड़ लाश पुलिस जुटी जांच में….

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले के चांदनी – बिहारपुर इलाके में रिहंद नदी के चपाटा घाट पर शनिवार शाम एक लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के पंडरी गांव निवासी शिवराज सिंह (उम्र करीब 50 साल) के रूप में हुई है। परिवार का सीधा आरोप- पैसों के लेन-देन में किसी ने बेरहमी से हत्या कर शव को नदी में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करते हुए जांच तेज कर दी है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। अबतक सामने आई जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह 30 अगस्त की सुबह अपने गांव से चांदनी-बिहारपुर के खोड़ गांव के लिए निकले थे। वे ब्याज पर पैसा देने – लेने का धंधा करते थे

घटना स्थल के कुछ दुर मे पड़ा मृतक का मोटरसाइकिल

इसी सिलसिले में इलाके में आए थे। दिनभर परिवार वाले उनकी तलाश करते रहे, लेकिन शाम को रिहंद नदी में उनका शव तैरता मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top