Headlines

सरगुजा संभाग का लोक नृत्य करमा का रंगारंग आयोजन….

क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह के पहल पर खाड़ापारा मे किया गया आयोजन….

CG Samachar 24.in

संचालक  :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- सरगुजा संभाग की विलुप्त होती सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने के उद्देश्य से भैयाथान जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाड़ापारा में करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विदित हो कि जिला पंचायत सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह की पहल पर क्षेत्र में पहली बार सांस्कृतिक करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता में राजा बालम करमा दल सुंदरपुर, कुर्रिडीह करमा दल, बसकर करमा दल, तरका करमा दल ने हिस्सा लिया ।

इस दौरान जनपद सदस्य और सभापति इंद्रावती राजवाड़े, जिला कांग्रेस सचिव मो नूर आलम, ध्रुवेश प्रताप सिंह, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, प्रकाश इंडस्ट्रीज भास्कर पारा खदान के वरिष्ठ महाप्रबंधक राम जयपाल सिंह, भाजपा नेता रक्षेंन्द्र प्रताप सिंह, खाडापारा सरपंच रामधारी सिंह, उप सरपंच तामेश्वर कुशवाहा,वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे, नेहा सिंह जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सावारावा, हुलास देवांगन, सरपंच दनौली कुंवर सिंह, सरपंच कुर्रिडीह अमर सिंह, सरपंच तरका जगलाल सिंह, श्रवण राजवाड़े, उजित राजवाड़े, विश्वनाथ, पूर्व सरपंच दनौली शिव कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजा बालम करमा दल सुंदरपुर, द्वितीय स्थान बसकर, तृतीय स्थान कुर्रिडीह, चतुर्थ स्थान तरका और पंचम स्थान दनौली खुर्द को प्राप्त हुआ सभी टीमों को शील्ड और नगद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि खाड़ापारा में इस वर्ष छोटे स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है अगले वर्ष से और टीमों की सहभागिता होने से कार्यक्रम और व्यापक होगा बड़े स्तर पर सांस्कृतिक धरोहर को संजोया जाएगा ताकि आने वाली पीढी को भी इसका आनंद मिल सके कार्यक्रम का संचालन रक्षेंन्द्र प्रताप सिंह ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top