Headlines

शराब दुकान से लाखों का राजस्व, फिर भी कांच की बोतलों व कचरों से किसानों की जमीन बर्बाद! सड़क की दुर्दशा से शराब शौकीन भी परेशान….

CG Samachar 24. in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर / भैयाथान :- भैयाथान शराब दुकान के आसपास की लगभग 15 एकड़ जमीन अब कचरे और शराब की खाली बोतलों से अटी पड़ी है। शराब पीने के बाद लोग खुलेआम प्लास्टिक, डिस्पोजल, रैपर और कांच की बोतलें फेंक रहे हैं, जिससे कृषि भूमि बर्बाद हो चुकी है और अब वह कृषि कार्य के लायक नहीं बची।

स्थानीय जमीन मालिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है, लेकिन आबकारी विभाग और प्रशासन दोनों मौन हैं। यह विडंबना ही है कि सरकार को शराब बिक्री से लाखों रुपये का राजस्व मिल रहा है, लेकिन दुकान तक पहुंचने एक अदद सड़क नहीं है।शराब शौकीन को आवागमन में काफी कष्ट है दबी जुबान में सभी बोलते हैं ये अलग बात है कि लोग खुलेआम सड़क निर्माण की मांग करने से बचते हैं।
स्टेट हाइवे 12 से एक किलोमीटर दूर रेड़ नदी के किनारे लगभग 10 वर्ष से संचालित शराब दुकान तक पहुंचने वाली सड़क भी पूरी तरह जर्जर हालत में है। मिट्टी की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे शराब लेने आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।कई लोग तो गिरकर घायल भी हो जा रहे हैं अलग बात है कि कोई इसकी शिकायत नहीं करता है।

प्रश्न उठता है – जब सरकार को लगातार राजस्व प्राप्त हो रहा है, तो फिर इस अव्यवस्था को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है?

जमीन मालिक सनलित कुशवाहा,अमन अग्रवाल,विजेंद्र सिंह,नेहा तिवारी बताते हैं कि शराब दुकान के आस पास में हमारी जमीन है जिस पर टूटे फूटे कांच की बोतलों का अम्बार लगा हुआ है। जिसके कारण कृषि भूमि बर्बाद हो गई है। प्रशासन से मांग है कि दुकान के आसपास कचरा प्रबंधन की ठोस व्यवस्था हो और जमीन मालिकों को राहत देने हेतु कचरा व बोतलो हेतु सफाई अभियान चलाया जाए उसके बाद कचरा प्रबंधन का उचित व्यवस्था की जाए।साथ ही मुख्य मार्ग से शराब दुकान तक पक्की सड़क शीघ्र बनाई जाए।

इस संबंध में भैयाथान एसडीएम सागर सिंह राज ने पत्रकारों से कहा कि आबकारी विभाग को सड़क व किसानों की समस्या से अवगत कराया जाएगा।कृषकों के भूमि पर कचरा व टूटे बोतल की जांच कराई जाएगी।लोगों के हित में कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top