Headlines

विराट साल्वेंट प्लांट और राईस मिल मे तोड़फोड़ 50 से अधिक लोगों ने मचाया उत्पात 25 लाख से अधिक रुपये के लूटपाट का आरोप…

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर :- जिले में एक सनसनीखेज विवाद की घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। शहर से कुछ दूरी पर ग्राम नेवरा में संचालित विराट साल्वेंट प्लांट व राईस मिल में करीब दर्जन भर से अधिक लोगों के एक समूह ने धावा बोलकर तोड़फोड़ और लूटपाट की। इस दौरान प्लांट के संचालक परिवार के सदस्यों में शामिल आशीष मित्तल और अमन मित्तल से भी विवाद व मार-पीट की घटना सामने आई है, चुकि सीजी समाचार 24 इसकी अधिकारिक पुष्टि नही करता ।

बताया जा रहा है कि करीब 25 लाख रुपये से अधिक की लूट को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों के साथ लेन-देन को लेकर शुरू हुए विवाद का परिणाम था। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने प्लांट पर हमला बोल दिया और जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने न केवल नकदी और कीमती सामान लूटा, बल्कि प्लांट में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top