माँ बागेश्वरी धाम कुदरगढ़ मे दानदाताओं से प्राप्त राशि का किया गया गणना विभिन्न आय से अब तक कुल 2,46 ,840 रु की गई दर्ज….
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर :- चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां बागेश्वरी देवी धाम कुदरगढ़ में भक्तों द्वारा दिए गए दान की गणना लोक न्यास के अधिकारी, कर्मचारी एवं आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में की गई। 02 अप्रैल 2025 तक मंदिर परिसर में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त कुल दान राशि 2,46,840 दर्ज की गई।
दान राशि का विवरण :-
- मंदिर परिसर की समस्त दान पेटियों से प्राप्त राशिः 22,950
- मंदिर परिसर के दान काउंटर से प्राप्त राशिः 54,970
- साफ-सफाई एवं सुविधा शुल्क से प्राप्त राशिः 3,000
- आजीवन सदस्यता शुल्क से प्राप्त राशिः 63,000
- वीआईपी दर्शन से प्राप्त राशिः 11,400
- बारकोड द्वारा दान काउंटर से प्राप्त राशिः 7,529
- बारकोड द्वारा आजीवन सदस्यता शुल्क से प्राप्त राशिः 84,000
कुल प्राप्त दान राशि -:
2,46,840
गणना के दौरान अधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित :- दान गणना के समय लोक न्यास के अधिकारी, कर्मचारी एवं आजीवन सदस्य मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से श्री राजू प्रताप सिंह, आशीष प्रताप सिंह, शशांक प्रताप सिंह, प्रकाश दुबे, नारायण अग्रवाल, विजय गुर्जर, हेमंत गुर्जर, आशीष गुर्जर, पिंटू गुर्जर, प्रणव प्रताप सिंह, गौरव यादव, लालचंद शर्मा, कमलेश यादव, सतीश गुर्जर, विपिन यादव, अमन प्रताप सिंह और माणिकचंद पुरी शामिल थे।

भक्तों की श्रद्धा से भरा दान कोष :- नवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां बागेश्वरी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे और दान-पुण्य कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। मंदिर समिति ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया और दान राशि का पारदर्शी तरीके से उपयोग करने का आश्वासन दिया।
