Headlines

ट्रक और मोटरसाइकिल मे टक्कर हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत…..

CG Samachar 24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता…..✍️

सूरजपुर :- जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलसिवा इलाके में बीते गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें मोटरसाइकिल और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई । यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक शिवम् मिश्रा सीए का छात्र बताया जा रहा है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी और वह सीधे सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी,जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक घर में हुए किसी विवाद के बाद काफी गुस्से में था और आवेश में आकर ही अपनी बाइक लेकर घर से निकला था । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस इस मामले को आत्महत्या और हादसा दोनों ही एंगलो से जांच कर रही है,पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह महज एक सड़क दुर्घटना है या फिर युवक ने गुस्से में आकर आत्महत्या के इरादे से यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top