प्रधान पाठक रविन्द्र दुबे को समारोह आयोजित कर दी गई विदाई….

CG Samachar24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता….✍️

भैयाथान :- विकासखंड अंतर्गत माध्यमिक शाला बड़सरा में पदस्थ प्रधान पाठक रविंद्र प्रसाद दुबे को शनिवार को गरिमामय समारोह के बीच विदाई दी गई। वर्षों तक अपनी सेवाएं देकर विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले प्राचार्य दुबे के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में आत्मीयता सम्मान और अपनत्व का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षक सत्यनारायण मिश्रा, युवराज कुशवाहा, के.के. साहू, अनिल सिंह सहित बड़सरा संकुल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे भी उपस्थित रहे सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में प्राचार्य दुबे के कार्यकाल को याद करते हुए उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की। मंडल

इस अवसर पर क्षेत्र के पुर्व जनपद सदस्य सुनील साहू ने अपने संबोधन में कहा कि विदाई का क्षण भले ही भावुक होता है, लेकिन दुबे जी ने न केवल बच्चों बल्कि पूरे गांव को सही मार्ग दिखाने का कार्य किया है। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। जनपद सदस्य इंद्रावती राजवाड़े ने भी अपना उद्बोधन दिया और उज्वल भविष की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य रविंद्र प्रसाद दुबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने उन्होंने बताया मैं 45 वर्ष सात माह के शिक्षक के सेवा काल में 29 वर्ष बड़सरा में बिताए। उन्होंने कहा कि बड़सरा उनके
लिए हमेशा घर जैसा रहा है और यहां के लोगों तथा विद्यालय परिवार का स्नेह उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगा। उन्होंने भावुक होकर कहा कि यदि उनसे कोई त्रुटि हुई हो तो सभी उन्हें क्षमा करें। इसके साथ ही ग्राम के सुनील साहू, सोनू जायसवाल, रामू गोस्वामी, रमाशंकर यादव, रमेश यादव और रोहित पांडेय ने भी प्राचार्य दुबे के प्रति अपने सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके कार्यकाल में विद्यालय का शैक्षणिक स्तर बेहतर हुआ और विद्यार्थियों को नई दिशा मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top