सड़क किनारे मिली 95% आग से झुलसी युवती, अस्पताल में जिंदगी और मौत के बिच जुझ रही…

संचालक :-दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर :- जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। पासिंग नाला के समीप सड़क किनारे एक युवती अधजली और अत्यंत नाजुक हालत में मिली है। राहगीरों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने युवती को तत्काल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ वह जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है ।

मिली जानकारी के मुताबिक विश्रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पासिंग नाला के पास अनुमानित युवती लगभग 95% तक जल चुकी है ।

जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।
युवती की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है
पासिंग नाला के पास सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर अचानक झुलसी हुई अवस्था में पड़ी युवती पर पड़ी।

दृश्य इतना भयावह था कि इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया

डॉक्टरों ने युवती की स्थिति को ‘बेहद नाजुक’ बताया है

हादसा या साजिश पुलिस के सामने बड़ी चुनौती :- पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह आत्मदाह का मामला है या किसी ने युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की है।

बिश्रामपुर पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ जारी है और युवती की पहचान स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।”
जांच के दायरे में आसपास के इलाके मे
पुलिस की टीमें सक्रियता से काम कर रही हैं।
आसपास के गांवों और थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है ताकि युवती की पहचान हो सके। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक इनपुट की भी मदद ली जा सकती है।

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस जघन्य वारदात को लेकर भारी आक्रोश है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top