सड़क किनारे झाड़ी मे मिला नवजात , स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन के पहल से बची शिशु की जान….
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर :- जिले के जनपद पंचायत भैयाथान से एक मानवता को शर्म सार कर देने वाली घटना सामने आई है, ब्लाक मुख्यालय भैयाथान से महज 10 किमी मीटर की दूरी पर बैजनाथपुर में सड़क किनारे बोरे मे बंद झाड़ी में एक नवजात शिशु के मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, लोग तरह तरह की चर्चाएं चौक चौराहे पर कर रहे हैं, मिली जानकारी के मुताबिक बैजनाथपुर के पंच एवं मितानिन को किसी ने बताया कि झाड़ी में बच्चा पड़ा है, गांव वाले उस नवजात शिशु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरपानी ले कर आये, जिसकी सूचना भैयाथान बीएमओ राकेश सिंह एवं थाना प्रभारी झिलमिली को दी गई , जानकारी मिलते ही बीएमओ राकेश सिंह ने तत्परता दिखाते हुए डॉक्टर की टीम भेज कर बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहा डॉक्टरो के द्वारा बच्चे को देख रेख करने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है, पुलिस थाना झिलमिली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में ले लिया है।

कहते हैं जिसकी रक्षा स्वयं भगवान करते हैं उन्हें कुछ नही होता है ईश्वर पर अटूट विश्वास को दर्शाता है कि जिसे भगवान बचाना चाहे उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता,यह चरितार्थ होता है, नवजात शिशु पर जन्म के बाद झाड़ी में छोड़ देने का हृदय विदारक मामला हमेशा से सामने आते रहते हैं, अधिकांश मामले में ये घटनाएं गरीबी, सामाजिक लोकलाज या अनचाहे गर्भ के कारण होती है, जिसमें ग्रामीण अक्सर समय रहते नवजात बच्चे को बचा लेते हैं, इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोग राक्षस से भी ज्यादा दरिंदे हैं, ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए यह फैसला समाज मिलकर ले।
इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डाँ0 राकेश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बच्चा अभी स्वस्थ है, नवजात शिशु के परिजन का कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
