Headlines

जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी साइबर अपराधी भी सक्रिय मोबाईल पर ओटीपी की कोई आवश्यकता नहीं न दें कीसी को जानकारी – एसएसपी

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य और जिले में एसआईआर का कार्य जारी है, साइबर ठगों ने इसकी आड़ में जाल फैलाना शुरु कर दिया है। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों के लिए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना दी है। इसका उद्देश्य लोगों को उनके मोबाइल नंबर के संभावित दुरुपयोग और ओटीपी आधारित धोखाधड़ी से बचाना है।

डीआईजी व एसएसपी ने बताया कि एसआईआर भरने के लिए ओटीपी के लिए कोई कॉल आए तो यह सावधानी बरतें। यदि आपको कोई व्यक्ति फोन करे और कहे कि आपके एसआईआर से जुड़े मोबाइल पर जो ओटीपी आया है,

वह हमें दे दीजिए तो उसे तुरंत मना कर दें। कॉल करने वाले व्यक्ति को साफ-साफ कहें कि मैं कार्यालय जाकर बात करूंगा या अपने बीएलओ से संपर्क करूंगा।

ओटीपी के लिए दबाव डाले तो पुलिस को दें सूचना :- एसएसपी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ओटीपी मांगने के लिए दबाव डाले, धमकी दे या जोर डाले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि एसआईआर फॉर्म में मोबाइल नंबर देना पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन कुछ साइबर अपराधी इसी बहाने ठगी करने की कोशिश कर सकते हैं।

फॉर्म भरने के लिए ओटीपी की आवश्यकता नहीं :- एसएसपी ने कहा कि बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से बीएलओ फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार के ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या बीएलओ आपसे ओटीपी नहीं मांगता। यह आशंका है कि साइबर ठग ओटीपी भेजकर और इसे पूछकर फ्रॉड को अंजाम दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top