Headlines

ओबीसी कोल वेलफेयर संघ के क्षेत्रीय प्रभारी बने रमाशंकर कहा ओबीसी कर्मचारी हित मेरे लिऐ सर्वपरि…

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

CG Samachar 24.in

सूरजपुर / भैयाथान :- ओबीसी कोल एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन ने बैकुंठपुर और चिरमिरी क्षेत्र के लिए ग्राम बड़सरा निवासी रमाशंकर यादव को क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। यह जानकारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जय बहादुर सिंह यादव ने दी। उन्होंने कहा कि रमाशंकर यादव के नेतृत्व में ओबीसी समाज से जुड़े कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस प्रयास होंगे। एसोसियेशन को भरोसा है कि पहले की तरह इस बार भी एसईसीएल प्रबंधन  का सहयोग मिलेगा।

रमाशंकर यादव को कोल क्षेत्र में अनुभवी और सक्रिय नेता माना जाता है। वे बिश्रामपुर कॉलरी में फोरमैन इंचार्ज रह चुके हैं। इसके अलावा भारतीय कोयला मजदूर संघ भटगांव में केंद्रीय उपाध्यक्ष, एरिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य और भाजपा मंडल अध्यक्ष जैसे पदों पर भी काम कर चुके हैं। वर्तमान में वे सूरजपुर जिले में सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top